गोपालगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता : इनामी कुख्यात विवेक सिंह अरेस्ट, हरियाणा से दबोचा गया

Edited By:  |
Reported By:
gopalganj police ko mili badi safalta gopalganj police ko mili badi safalta

गोपालगंज : खबर है गोपालगंज से जहां 50 हजार का इनामी अपराधी को गोपालगंज पुलिस ने एसटीएफ की मदद से धर दबोचा है। जानकारी मिल रही है कुख्यात पर हत्या और लूट के 1 दर्जन मामले दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी हरियाणा से हुई है। खबर मिलते ही इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।

भोरे थाना इलाके निवासी कुख्यात विवेक सिंह पर लूट हत्या के 1 दर्जन मामले दर्ज है। भोरे के व्यवसाई रामाश्रय सिंह हत्याकांड में वो 3 साल से फरार चल रहा था। जिला पुलिस की टीम ने एसटीएफ की मदद से सोमवार अहले सुबह हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है।

वहीँ गोपालगंज एसपी आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 50 हजार के इनामी अपराधी विवेक सिंह को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। विवेक सिंह पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है व्यवसाई रामाश्रय सिंह हत्याकांड में 3 साल से फरार था। उसे जल्द ही बिहार लाया जायेगा।


Copy