Gopalgang- बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज से है जहां पुलिस ने 11 अपराधियों को कई हथियार के साथ गिरफ्तार किया है .
मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे 11 अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो देशी कटा,दो पिस्टल ,नौ जिंदा कारतूस और चार बाइक व आठ मोबाइल बरामद किया है.
यह करवाई पुलिस ने थावे थाना के गवंदरी एवं लछवार में की है.ये गिरफ्तार सभी अपराधियो जिले में हुए लूट,डकैती सहित कई घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है।गिरफ्तार सभी अपराधी पूर्वी चंपारण,गोपालगंज और यूपी के कुशीनगर जिले के रहने वाले है।
इस मामले पर एसपी आंनद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार फर अपराध की योजना बनाते हुए इन सभी 11 अपराधियो को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

