गोपालगंज में दबंगों का कहर : युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किया अधमरा, 5 घायल

Edited By:  |
Reported By:
gopalganj me dabango ka kahar gopalganj me dabango ka kahar

गोपालगंज : खबर आ रही है गोपालगंज से जहां दबंग ग्रामीणों ने अपने घर के आगे काम कर रहे हैं दलित को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीँ पीड़ित को बचाने के लिए उसका 9 साल का मासूम बच्चा दबंगों से लगतार संघर्ष करता रहा। बावजूद इसके दबंगों ने उसके पिता की बेरहमी से पिटाई की। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामला गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के रामपुर माधव गांव का है। जहां दबंग ग्रामीणों ने अपने घर के आगे काम कर रहे हैं दलित को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीँ पीड़ित को बचाने के लिए उसका 9 साल का मासूम बच्चा दबंगों से लगतार संघर्ष करता रहा। बावजूद इसके दबंगों ने उसके पिता की बेरहमी से पिटाई की है। 35 वर्षीय पीड़ित का नाम हृदया राम है। वह कुचायकोट के रामपुर माधव गांव का रहने वाला है। पीड़ित को बचाने आई उसकी पत्नी, बेटा सहित घर के पांच लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। दरअसल पीड़ित ह्रदय राम अपने घर के बाहर काम कर रहा था। पीड़ित की पत्नी व घायल बसंती देवी का आरोप है कि वह अपने घर के बाहर बह रहे बारिश के पानी को दबंग पड़ोसियों के घर में जाने से नहीं रोक सका। जिसके बाद दबंग पड़ोसी नाराज हो गए और एक साथ कई लोग हाथ में लाठी लेकर पीड़ित हृदया राम के ऊपर हमला कर दिया।

वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कैसे पीड़ित को एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा लोग लाठी डंडों से पीट रहे है। इस दौरान पीड़ित का मासूम बेटा अपने हाथ में डंडा लेकर हमलावरों से जूझ रहा है। पिता को लाख बचाने कोशिश कर रहा है। लेकिन ग्रामीण उसके पिता को लाठी डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिए और फरार हो गए। घायल 5 लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कुचायकोट पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है।

वहीँ सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। वीडियो देखकर मामला गंभीर प्रतीत होता है। इस मामले में आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।


Copy