SAMASTIPUR :बिहार में एकबार फिर बड़ा हादसा हुआ है, जहां मालगाड़ी का इंजन डिरेल हो गया है। समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के भगवानपुर देसुआ स्टेशन के पास शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का इंजन बेपटरी हो गया है, जिसके बाद समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर परिचालन ठप हो गया है।

मालगाड़ी का इंजन हुआ डिरेल, समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर परिचालन ठप

बिहार में फिर टला बड़ा हादसा

वहीं, इस हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं और पूरे मामले की जांच में जुट गये हैं। बताया जा रहा है कि रैक प्वाइंट को लेकर शंटिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान ये हादसा हुआ है।

मालगाड़ी का इंजन हुआ डिरेल, समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर परिचालन ठप

मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी

फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं।

मालगाड़ी का इंजन हुआ डिरेल, समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर परिचालन ठप