गोलीबारी से थर्राया सिवान : पूर्व मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली, मची सनसनी

Edited By:  |
Reported By:
golibari se tharraya siwan golibari se tharraya siwan

सिवान : बड़ी खबर सामने आ रही है सिवान से जहां महापर्व छठ समाप्त होते ही अंधाधुंध गोलीबारी ने पूरे जिले में झकझोर के रख दिया है। जानकारी मिल रही है कि अपराधियों ने पूर्व मुखिया को गोली मार दी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामला सिवान के गुठनी प्रखंड का है जहां सुहाग्रा मंदिर के नजदीक पूर्व मुखिया बैजनाथ यादव को अपराधियों ने गोली मार दी। जानकारी मिल रही है कि पूर्व मुखिया एक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे जिसमे बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी भी पहुंचने वाले थे। इस गोलीबारी में पूर्व मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल को सीधे सदर अस्पताल भेज दिया ।

वहीँ घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित है और जमकर बवाल काट रहे हैं। हंगमा कर रहे लोगों ने बताया कि कानून व्यवस्था के नाम पर कुछ भी नहीं है प्रशासन की बड़ी लापरवाही है जिसके कारण यह घटना घटी है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Copy