जोरदार धमाके से दहला गया : फायरिंग रेंज से बाहर निकला सेना का गोला, मचाई तबाही

Edited By:  |
Reported By:
gaya me sena ka gola gira rihayashi ilaake me 3 ki maut gaya me sena ka gola gira rihayashi ilaake me 3 ki maut

गया : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है गया से जहां होली की मस्ती में झूम रहे लोगों पर अचानक ही मौत बरस पड़ी। बताया जा रहा है कि सेना का तोप का गोला फायरिंग रेंज से निकलकर रिहायशी इलाके में जा गिरा। जिससे मौके पर मौजूद 3 लोगो की मौत हो गई जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

मामला गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बुमेर पंचायत के गूलरवेद इलाके का बताया जा रहा है जहां बुधवार की सुबह मिलिट्री के द्वारा किए जा रहे अभ्यास के दौरान छोड़े जा रहे तोप के गोले की चपेट में फायरिंग रेंज के पास का एक गांव का आ गया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो महिला व एक पुरूष गंभीर अवस्था में घायल हैं। हादसे में घायल हुए लोगों को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भर्ती कराया गया है।

जानकारी मिल रही है कि मृतकों में गोला मांझी का दामाद गोविंद मांझी, सूरज कुमार एवं कंचन कुमारी शामिल है। वहीं घायलों में गीता कुमारी, राशो देवी, पिंटू मांझी हैं। घटना की सूचना मिलने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


Copy