GAYA:- बड़ी खबर गया से है..जहां नगर निकाय चुनाव के परिणाम में बड़ा उलटफेर हुआ है ...लगातार एक दशक से ज्यादा समय से गया नगर निगम के डिप्टी मेयर रहे अखौरी ओंकारनाथ अपना वार्ड पार्षद का चुनाव भी हार गए हैं.डिप्टी मेयर का पद महिला के लिए आरक्षित होने के बाद वे वार्ड संख्या-11 से पार्षद का चुनाव लड़ रहे थे पर यहां भी उन्हें निराशा हाथ लगी है.उन्हें कुंदन पासवान ने 114 वोट से हरा दिया है.
इसके साथ ही निवर्तमान मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान वार्ड संख्या 10 से भी वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ रहे थे, जहां से उनकी हार हो गई. उनको कुल 1470 वोट आया,जबकि इसी वार्ड से गोपाल कुमार पासवान को 1485 वोट आया है. इस तरह से निवर्तमान मेयर 15 वोट से हार गए
बताते चलें कि मतदान से एक दिन पहले ही मोहन श्रीवास्तव का पैसा बांटते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मतदान के दिन बोधगया थाना में बिठा कर रखा था .और वोटिंग खत्म होने के बाद उन्हें छोड़ा था.गौलतलब है कि मोहन श्रीवास्तव एक दशक से ज्यादा समय से नगर निगम की धूरी बने हुए थे.उन्हौने अपनी चहते को मेयर बनवाया था और सत्ता की बागडोर परोक्ष से चलाई थी,पर इस चुनाव में पहले तो डिप्टी मेयर का पद आरक्षित हो गया,जिसकी वजह से वे डिप्टी मेयर का चुनाव नहीं लड़ पाए ..वहीं वार्ड पार्षद का चुनाव भी वे हार गए...
अभी तक का चुनाव परिणाम..
वार्ड नंबर 1- स्वर्ण लता देवी
वार्ड नंबर 2 - जया देवी
वार्ड नंबर 3 - लाछो देवी
वार्ड नंबर 4 - अनुपमा कुमारी
वार्ड नंबर 5 - जयप्रकाश सिंह
वार्ड नंबर 6 - राफ़िया ग़ज़ाला
वार्ड नंबर 7 - चुन्नू ख़ान
वार्ड नंबर 8 - बबीता देवी
वार्ड नंबर 9 - सुचिता देवी
वार्ड नं 10 - गोपाल कुमार
वार्ड नं. 11 - कुंदन पासवान
वार्ड नं 12 - डिंपल कुमार
वार्ड नं 13 - राहुल शर्मा
वार्ड 14 - पप्पू कमार
