कोडरमा : बड़ी खबर कोडरमा से जहां जीआरपी ने कोडरमा स्टेशन पर झारखंड से बिहार जा रहे गांजा तस्करी के एक बड़े खेप को पकड़ा है. रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से कोडरमा जीआरपी ने करीब 10.50 किलो गांजा के साथ एक बुजुर्ग को अरेस्ट कर लिया है.


कोडरमा रेलवे स्टेशन से गांजा के साथ 1 वृद्ध गिरफ्तार


जानकारी के मुताबिक जब्त किया गया गांजा रांची से ट्रेन में लोड किया गया था और उसे पटना ले जाया जाना था. लेकिन इससे पहले ही कोडरमा जीआरपी को इसकी भनक लग गई और ट्रेन के कोडरमा पहुंचते ही उसमें सर्च अभियान चला कर अलग-अलग पैकेट में पैक कर रखे हुए गंजा को पुलिस ने जब्त करते हुए 1 वृद्ध को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि पटना के रहने वाले एक शख्स मुकेश कुमार सिंह बुजुर्ग को साथ लेकर गांजा ट्रेन से ले जाने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुआ था, लेकिन जब पुलिस कोडरमा स्टेशन पर सर्च अभियान चलाने लगी तो मौका देखकर मुकेश कुमार सिंह फरार हो गया और गांजा के साथ बैठे बुजुर्ग को पुलिस ने पकड़ लिया.

मामले में जीआरपी के डीएसपी मोहम्मद साजिद जफर ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और गांजा तस्करी करने वाले तस्करों की पहचान में जुटी है.