पाकुड़ : खबर है पाकुड़ की जहां लिट्टीपाड़ा पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब तक 7 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है. पहले 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी मिली थी. अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार धर पकड़ कार्य में जुटी हुई है.


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि24फरवरी को सिमलोंग ओपी क्षेत्र में फुटबॉल खेल में मेला का आयोजन चल रहा था. मेले के आयोजन में नाबालिग बच्ची रातभर मेला देखने के बाद सुबह अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान उसे अकेला पाकर करीब दस मनचले लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने टीम गठित कर साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र से 7 आरोपी युवकों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है. शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस धड़ पकड़ में जुटी है.