'गलत लइकी से प्यार हो गइल...' : फेसबुक लाइव आकर प्रेमी ने किया सुसाइड, वीडियो वायरल

Edited By:  |
galat laiki se pyar ho gail galat laiki se pyar ho gail

बेतिया : खबर है बेतिया से जहां एक नाबालिग लड़के का सुसाइड से पहले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़का रोते हुए बोल रहा है कि 'माफ करिए माई, ए जन्म में तोर कर्जा नईखी उतार सकत। गलत लइकी से पाला पड़ गई। उ बर्बाद करके हमरा के छोड़ देलस। धोखा त हमरा के देले बिया। धोखा के सजा त हम ओकरा के देबे करम जरूर।

मामला मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया पंचायत का बताया जा रहा है जहां एक शख्स का शव 11 जनवरी को बगीचे में आम के पेड़ से लटकता मिला था। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिजन सुसाइड के पीछे मृतक के परिजन प्रेम प्रसंग और भूमि विवाद को लेकर हत्या की आशंका जता रहे थे।

इसी बीच मृतक के मोबाइल पर उसका बनाया गया वीडियो मंगलवार को मिला है। इसमें वो सुसाइड करने की बात कह रहा है।मृतक ने सुसाइड से पहले 40 सेकंड का वीडियो बनाया और रोते हुए अपनी मां से माफी मांग रहा है। कहता है कि 'माफ करिए माई, ए जन्म में तोर कर्जा नईखी उतार सकत। गलत लड़की से पाला पड़ गई। उ बर्बाद करके हमरा के छोड़ देलस।

वीडियो में शख्स कह रहा था कि ओकरा से ऐतना लगाव हो गइल कि का बताई। एक पल भी ओकरा बिना आदमी नइखे रह सकत गलत लड़की से पाला पड़ गइल बर्बाद कर देलख। धोखा त हमरा के देले बिया। धोखा के सजा त हम ओकरा के देबे करम जरूर। बड़ी मजबूर बानी। नईखे रह सकत ओकरा बीना एक पल भी। ऐतना लगाव हो गईल बा। का बताई। ऐही से मजबूरन ई कदम उठावे जात बानी। माफ करिए माई.......'

वहीँ मामला सामने आते ही मृतक नाबालिग के भाभी मधु देवी ने बताया कि मनीष करीब एक वर्षों से पंचायत की ही एक लड़की से प्यार करता था। लड़की भी मनीष से प्यार करती थी। मनीष बेतिया में रहकर पढ़ाई करता था और उसके प्रेमिका भी बेतिया में ही रहकर पढ़ाई करती थी।


Copy