समस्तीपुर-बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां दोस्त की बारात जा रहे दो युवकों की रास्ते में ही मौत हो गई जिसके बाद हड़कंप मच गया और शादी की खुशी गम में बदल गई..

यह मौत जिले के मुसरीघरारी के मोतीपुर सब्जी मंडी के पास हुई है.यहां बारात लेकर जा रही वैगनआर कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई,जिसकी वजह से कार में सवार दो बाराती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि एक घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार यह बारात पूसा थाना क्षेत्र के बथुआ गांव जा रही थी.इसी बीच ताजपुर थाना क्षेत्र के मोतीपुर के पास दोनो गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई ।मृतक की पहचान पूसा थाना के सेढ़ा बथुआ निवासी राजीव राय एवं विजय राय के रूप में हुई है.