BEGUSARAI:-बड़ी खबर बेगूसराय से हैं जहां बीए के एक छात्र की हत्या उसके दोस्त ने ही घर से बुलाकर उसी के घर के पास कर दी.हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई वहीं परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा है.
मिली जानकारी के अनुसार हत्या की यह घटना बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के रानी-3 गांव की है। इस गांव के शिव शंकर का पुत्र प्रेम शंकर अपने भाई के साथ घर के दरवाजे पर सोया हुआ था। सुबह 4:30 पौने पांच बजे के बीच प्रेम शंकर का कोई जान पहचान का युवक पहुंचा और उसे उठाया और साथ ले जाने के तैयार कराया । जिसके बाद प्रेम शंकर जूता और कपड़े पहन कर दरवाजे से बाहर निकाला और सड़क पर पंहुचा तभी उसे सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर उसका भाई और अन्य परिजन उठा तो प्रेम शंकर सड़क किनारे गिरा हुआ था और बदमाश तब तक फरार हो गया था।परिजन जब तक प्रेम शंकर को उठाकर अस्पताल ले जाते लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी।

मृतक के भाई ने बताया कि प्रेम शंकर बीए का छात्र था और नौकरी की तैयारी के लिए सुबहर में दौड़ लगाने जाता था.रोज की तरह वह दरवाजे पर अलग-अलग चौकी पर सोया हुआ था, 3 बजे भी दोनों भाई उठकर शौचालय गया था फिर आकर सो गया था लेकिन 4:30 बजे के बाद अचानक फायरिंग की आवाज पर उठा तो देखा कि उसका भाई दरवाजे के बाहर मृत पड़ा था और उसे गोली लगी हुई थी। प्रेम शंकर जिस कपड़े में सोया हुआ था उससे अलग वह कपड़ा पहने हुए था और जूता भी पहना हुआ था, इससे आशंका जताई जा रही है कि कोई उसकी जान पहचान का आया और उसके साथ जाने के लिए प्रेम शंकर तैयार होकर दरवाजे से बाहर उतरा था लेकिन तभी बदमाशों ने उसे गोली मार का हत्या कर दी।

घटना की सूचना पर बछवाड़ा थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हालांकि परिजन किसी से कोई विवाद या दुश्मनी की बात से इनकार किया है फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जांच के बाद ही स्पष्ट होगा की प्रेम शंकर की हत्या किसने और क्यों की है।
