लोहरदगा:- लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से पुलिस टीम ने अलग-अलग ठिकानों से छापामारी कर भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक पदार्थ किया जब्त। पुलिस कार्रवाई में विस्फोटक सप्लायर और खरीददार समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार। अधीक्षक हारिस बिन जमा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। गिरफ्तार अपराधियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

अवैध विस्फोटक मामले में लोहरदगा पुलिस ने इम्तियाज अंसारी, समसाद अंसारी, सफीउल्ला अंसारी और आरिफ अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। विस्फोटकों की बरामदगी की पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर इन तक विस्फोटक कहां से पहुंचे हैं।
जितनी भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं, वह बेहद गंभीर माना जा रहा है। लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां ने बताया की गुप्त सूचना पर छापेमारी टीम गठित कर देर रात कारवाई की गई जिसमे 1079 पीस डोनेटर, 2294 पीस सेफ्टी फ्यूज और 16 किलो 500ग्राम अमोनियम नाइट्रेड और 224 पीस पावर जेल बरामद किया गया है।

