KATIHAR :गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से कुर्सेला प्रखंड के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। वहीं, पानी का जलस्तर खतरे के निशान से 132 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। दर्जनों बाढ़ पीड़ित परिवार पलायन करने लगे हैं।

कटिहार में बाढ़ ने मचायी तबाही, बाढ़ की चपेट में दर्जनों गांव, पलायन करने को हैं मजबूर

कटिहार में बाढ़ ने मचायी तबाही

गंगा और कोसी नदी से घिरा पूरा कुर्सेला प्रखंड बाढ़ पानी में डूबने के कगार पर आ गया है। प्रखंड और नगर पंचायत के पचखूंटी, बाघमारा, मलिनिया, बल्थी महेशपुर, मिर्जापुर, गोबराही दियरा, पत्थर टोला, खेरिया, कुर्सेला बस्ती, तीनघरिया, मजदिया, कमलाकान्ही, मधेली, चाय टोला आदि गांव के हजारों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है।

कटिहार में बाढ़ ने मचायी तबाही, बाढ़ की चपेट में दर्जनों गांव, पलायन करने को हैं मजबूर

बाढ़ की चपेट में दर्जनों गांव

बाढ़ पीड़ित परिवार मचान पर या पिर चौकी पर खाना बनाकर किसी तरह जिंदगी बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। गांव का सड़क संपर्क भंग हो चुका है। नाव ही अब सहारा है। कुर्सेला में बाढ़ के विकराल रूप को देख लोगों ने ऊंचे स्थान की ओर पलायन शुरू कर दिया है।

कटिहार में बाढ़ ने मचायी तबाही, बाढ़ की चपेट में दर्जनों गांव, पलायन करने को हैं मजबूर

प्रखंड के कई सरकारी स्कूलों में पानी घुस चुका है। पठन-पाठन बंद हो चुका है। वहीं, कुछ स्कूलों में बच्चों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी पानी घुस चुका है। बाढ़ काफी विकराल रूप ले रही है।

कटिहार में बाढ़ ने मचायी तबाही, बाढ़ की चपेट में दर्जनों गांव, पलायन करने को हैं मजबूर

कटिहार में बाढ़ ने मचायी तबाही, बाढ़ की चपेट में दर्जनों गांव, पलायन करने को हैं मजबूर