उड़ान सेवा : बोकारो एयरपोर्ट से 28 फरवरी से नहीं शुरू होगी उड़ान सेवा
बोकारो:-28 फरवरी से बोकारो एयरपोर्ट पर उड़ान शुरू नहीं हो सकेगा, गुरुवार को पूर्वी जोन की रीजनल एक्सक्यूटिव डायरेक्टर निवेदिता दुबे ने एयरपोर्ट का दौरा किया और अब तक की गई कार्रवाई और निर्माण कार्य का जायजा लिया है। इस संबंध में उन्होंने सुरक्षा संबंधित तैयारी का समीक्षा की। बता दे कि उनके साथ एयरपोर्ट सुरक्षा के निदेशक भी मौजूद थे।
रीजनल एक्सक्यूटिव डायरेक्टर ने बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी से मुलाकात कर सतनपुर पहाड़ी पर लाइट लगाने के दिशा में करवाई की बात कही। उन्होंने जिला स्तर से होने वाली करवाई में तेजी लाने के संबध में चर्चा की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए रीजनल एक्सक्यूटिव डायरेक्टर निवेदिता दुबे ने कहा कि अभी समीक्षा की जा रही है। एयरपोर्ट कब से शुरू होगा उसके समय के बारे में कुछ नहीं बोला जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई एजेंसी से कॉर्डिनेट किया जाएगा।
बोकारो के भाजपा विधायक बिरंचि नारायण ने एयरपोर्ट के शुरू होने में हो रहे विलंब के करण एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने कहा की6वर्षों से एयरपोर्ट शुरू होने की कार्रवाई चल रही है पता नहीं किस स्तर से कमी चल रहा है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से31मार्च का समय निर्धारित किया गया है।
बताते चलें कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बोकारो हवाई अड्डा के परिचालन की तारीख 28 फरवरी 2024 मुकर्रर की थी। लेकिन अभी तक तैयारी पूरी नही हुई है।





