फिर पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से कैदी फरार : महकमे में मचा हड़कंप, प्रशासन ने साधी चुप्पी

Edited By:  |
Reported By:
fir police ko chakma dekar asptal se kaidi farar fir police ko chakma dekar asptal se kaidi farar

सुपौल : खबर है बिहार के सुपौल से जहां सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुआ एक विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीँ प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते नजर आये।

जानकारी मिली है कि विचाराधीन कैदी मोहम्मद हजरत छातापुर थाना क्षेत्र में एक बाइक चोरी के मामले में जेल में बंद था। और गुरुवार की शाम तबियत खराब होने पर उसे जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया था। जहां उसका इलाज के बाद सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

वहीँ कैदी बाथरूम के खिड़की का ग्रिल काटकर मौके से फरार हो गया। ड्यूटी मौजूद गार्ड द्वारा बताया गया कि तीन गार्ड की ड्यूटी वहां पर थी जिसमे एक गार्ड छूटी पर था और दो गार्ड बाहर में तैनात थे। बाथरूम के अंदर से नल चलने की आवाज आ रही थी जिस कारण से ग्रिल काटने की आवाज सुनाई नहीं दी जिसके कारण यह घटना घटी। फिलहाल इस मामले में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।


Copy