NEWS DESK :इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने तांडव मचाया है और रुपयों से भरा बैग लूटने के दौरान कलेक्शन एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


कलेक्शन एजेंट की दिनदहाड़े हत्या

ये घटना मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र के NH की है, जहां दिनदहाड़े बेलगाम बदमाशों ने कलेक्शन एजेंट से रुपयों से भरा बैग लूटने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी है। हालांकि राहगीरों के शोर मचाने के बाद अपराधी रुपयों से भरा बैग छोड़कर मौके से फरार हो गये।


प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अपाची सवार दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है और फिर मुजफ्फरपुर की तरफ भाग गये। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।