बिहार के राज्यपाल की बिगड़ी तबियत : इलाज के लिए दिल्ली रवाना हुए फागू चौहान
Edited By:
|
Updated :23 Sep, 2022, 11:46 AM(IST)
PATNA- बिहार के राज्यपाल फागू चौहान की तबियत बिगड़ गई है। कल IGIMS पटना में इलाज करवाने के बाद आज उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया हैं। ताजा अपडेट के अनुसार बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को इलाज के लिए एंबुलेंस से दिल्ली भेजा जा रहा है। आईजीएमएस में इलाज के बाद उन्हें डॉक्टर की सलाह पर दिल्ली भेजा जा रहा है। अब उनका इलाज ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अर्थात एम्स में किया जाएगा। बताया जाता है कि फागू चौहान को यूरिन में इंफेक्शन हाई फीवर है।
फागू चौहान साल 2019 से बिहार के राज्यपाल हैं। 74 साल के चौहान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म 1948 में यूपी के आजमगढ़ में हुआ था। यूपी के 17वें विधानसभा चुनाव में वह सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले विधायक थे। घोसी विध3ानसभा सीट से वे रिकॉर्ड 6 बार विधायक रहे।