पटना: बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले मेंEOU का बड़ा एक्शन सामने आया है. मुंगेर में तैनात कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के पांच ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी के बीच बड़ी बरामदगी हुई है.
मुजफ्फरपुर स्थित नारद कुमार दास के आवास से50लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. छापेमारी शुरू होने के थोड़ी ही देर बाद हुई इस बरामदगी नेEOU की कार्रवाई को और महत्वपूर्ण बना दिया है.
EOU की अलग-अलग टीमों की ओर से पटना, मुंगेर, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में नारद कुमार दास से जुड़े कुल पांच ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में की जा रही है.
जांच एजेंसी के मुताबिक, नारद कुमार दास की ज्ञात आय करीब83लाख53हजार रुपये आंकी गई है. आरोप है कि उनकी ज्ञात आय की तुलना में करीब64.93प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की गई. इसी आधार पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर तलाशी की कार्रवाई शुरू की गई है.
तलाशी के दौरानEOU की टीम संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण कागजात की जांच कर रही है. मुजफ्फरपुर आवास से मिले50लाख रुपये की बरामदगी को जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है.
पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें कार्रवाई को अंजाम दे रही हैं.EOU यह पता लगाने में जुटी है कि अधिकारी की कुल संपत्ति कितनी है और ज्ञात आय से अधिक संपत्ति किन स्रोतों से अर्जित की गई.
फिलहाल पांचों ठिकानों पर तलाशी जारी है. जांच पूरी होने के बाद बरामद नकदी, दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार परEOU आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
