IND vs SA : टीम इंडिया में इस धांसू बल्लेबाज की एंट्री, घरेलू क्रिकेट में रनों की कर रहा बारिश, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

Edited By:  |
 Entry of this brilliant batsman in Team India  Entry of this brilliant batsman in Team India

SPORTS DESK :दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गयी भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। टीम इंडिया के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ चोट की वजह से टीम से बाहर हो गये हैं लिहाजा भारतीय चयनकर्ताओं ने घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले से आग बरसाने वाले बल्लेबाज कों चुना है और टीम इंडिया में एंट्री दी है।


बंगाल के धांसू खिलाड़ी की टीम में एंट्री

साउथ अफ्रीका दौरे पर अब ऋतुराज गायकवाड़ की जगह बंगाल रणजी टीम के खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन को चुना है। टीम इंडिया में उनकी एंट्री हुई है। उन्होंने अबतक कोई भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। हालांकि, अभिमन्यु ईश्वरन पहले भी दो बार भारतीय टीम में शामिल हो चुके हैं।


आपको बता दें कि अभिमन्यु ईश्वरन इंडिया 'ए' टीम के साथ दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार ओपनर रहे अभ‍िमन्यु को खेलने का मौका मिल सकता है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 'बॉक्स‍िंग डे' पर 26 दिसंबर से है।

घरेलू क्रिकेट में है जबरदस्त रिकॉर्ड

अभिमन्यु इससे पहले भी दो बार टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वॉड में रह चुके हैं। 2021 में इंग्लैंड दौरे और 2022 में बांग्लादेश दौरे पर वो टीम इंडिया के साथ थे। अब वो उम्मीद कर रहे होंगे कि अफ्रीकी दौरे पर उनका डेब्यू हो सकता है। WTC फाइनल 2019-21 के दौरान भी वह स्टैंडबाय थे।


घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलने वाले अभिमन्यु ईश्वरन घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 28 साल के इस बल्लेबाज ने अभी तक 88 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इनमें 47.24 के एवरेज से 6567 रन बना चुके हैं। वहीं, 22 शतक और 26 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं।


Copy