लोहरदगा:लोहरदगा एसपी ने वाहन जांच चलाया,बिना हेलमेट पहने और बिना सीट बेल्ट लगाएं वाहन को किया जब्त। हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगाए लोगों को टॉफी देकर किया उत्साहित।
लोहरदगा जिले के शहरी क्षेत्र पावर गंज चौक में एसपी आर रामकुमार ने चलाया वाहन जांच अभियान। इस दौरान बिना हेलमेट पहने और बिना सीट बेल्ट लगाएं लोगों की गाड़ी जब्त किया गया। वहीं हेलमेट पहने और सीट बेल्ट लगा लोगों को पुलिस पदाधिकारियों ने टॉफी खिलाकर उत्साहित किया। पावर गंज चौक में अचानक हुई वाहन जांच से अफरा तफरी का माहौल बन गया।
वहीं एसपी के गाड़ी जांच की खबर सुन पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे फिर क्या था देखते ही देखते लगभग 200 मोटरसाइकिल जब्त कर लिया गया। वहीं टीनएजर भी बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाते पकड़े गए जिस पर एसपी ने साफ तौर पर कहा कि अभिभावक को बुलाकर थाने में फटकार लगाई जाएगी और चालान काटा जाएगा। यह लोग अपने बच्चों के हाथ में गाड़ी देकर उनके जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं एसपी आर रामकुमार ने मोटरसाइकिल चालकों से हेलमेट पहनने की अपील किया। फिलहाल जब्त किए गए वाहनों को थाना भेजकर चालान काटने का दिशानिर्देश दिया गया है।
