रांची : डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान संपन्न हो गया. चुनाव में कुल 6 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई. आज सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक सभी 373 बूथों पर शांतिपूर्ण रुप से मतदान संपन्न हुआ. शाम 5:00 बजे तक 63.75 फीसदी मतदान का प्रतिशत रहा.
डुमरी विधानसभा उपचुनाव में हुए मतदान के बारे में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारीके रवि कुमार ने बताया कि शाम 5 :00 बजे तक 63.75 प्रतिशत मतदान हुआ.डुमरी उपचुनाव मेंसभी 373 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ.उन्होंने कहा कि लगभग दो घंटे के बाद स्पष्ट आंकड़ा आएगा. क्योंकि दो बूथों पर 5:00 बजे लंबी कतार देखने को मिल रही थी.
डुमरी विधानसभा उपचुनाव आज संपन्न हो गया. आज सुबह 7 बजे जब मतदान शुरु हुआ तो मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया. लेकिन मतदान के आंकड़े सामने आने पर पता चला कि मतदान प्रतिशत उम्मीदों के अनुरुप नहीं रहा है. इस सीट पर जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी झामुमो की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं हैं. आजसू की यशोदा देवी समेत पांच उम्मीदवार मैदान में हैं.
डुमरी विधानसभा उपचुनाव खत्म हो चुका है. मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर लिया है. 8 सितंबर को मतगणना के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि मतदाताओं ने डुमरी का ताज किसके सिर पर रखा है. लेकिन सभी प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. एनडीए की ओर से आजसू के यशोदा देवी ने भी अपनी जीत का दावा किया है. यशोदा देवी की मानें तो डुमरी की जनता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है और 18 साल के आतंकराज को खत्म करने के लिए उन्हें जीत का सेहरा पहनाकर विधानसभा भेज रही है.
मतदाताओं ने अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का जमकर प्रयोग किया और प्रत्याशियों की किस्मत को इवीएम में डाला है. मतदान के समय सीमा खत्म होने के बाद नियत समय पर मतदान कर्मियों ने ईवीएम मशीन को पोलिंग एजेंट की मौजूदगी में सील कर दिया. अब यह सील ईवीएम कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में जाएगा और फिर वहां से मतगणना स्थल ले जाकर 8 सितंबर को खोलकर मतों की गिनती की जाएगी.
