रांची : डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाताओं का रुझान देखा जा रहा है. भारी बारिश के बीच मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के मुताबिक दोपहर 1:00 बजे तक 45.55 फ़ीसदी मतदान का प्रतिशत रहा है और यह प्रतिशत आगे बढ़ाने की उम्मीद है.
डुमरी उपचुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि तमाम 373 बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हो रहे हैं. हालांकि मॉक पोल के दौरान वीवीपीएटी में कुछ शिकायतें आई थी. लेकिन उन्हें तुरंत दुरुस्त कर लिया गया है और अब शांतिपूर्ण मतदान जारी है.
