दुमका : बड़ी खबर दुमका से है जहां हंसडीहा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली चली है. गोलीबारी की घटना में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने दुमका-भागलपुर मुख्यमार्ग को कई घंटे से बाधित कर दिया है.

गोलीबारी में करीब 6 लोग घायल, आक्रोशित लोगों ने दुमका-भागलपुर मुख्यपथ किया जाम

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि नोनीहाट के एक व्यक्ति का जमीन विवाद चल रहा था. जमीन विवाद को लेकर भाड़े पर अपराधी को लेकर जमीन विवाद करने वाले विरोधी पर फायरिंग करवा दी. घटना के बाद जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर अपराधी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस लोगों से बात कर सड़क जाम हटाने में जुटी है.