DESK : हिंदू धर्म का खास त्योहार दीपावली बस कुछ ही दिनों बाद आने वाली है। दीपों का त्योहार दीपावली घर घर में खुशियां लेकर आती है। लोगों में दीपावली को लेकर खास उत्साह रहता है। जिसकी तैयारी लोग पहले से ही शुरू कर देते है।
दीपावली में घरों को दियो से सजाया जाता है। जब समय खुशियों का हो, त्योहार का हो, तो महिलाएं सजने संवरने का एक भी मौका नहीं छोड़ती है। महिलाओं की हमेशा यह कोशिश रहती है की वह सबसे अलग दिखे। आप भी अगर इस दीपावली किसी एक्ट्रेस की तरह चमकना चाहती है, तो यह जरूर है की कुछ खास फैशन टिप्स आपको मालूम हो। फैशन ट्रेंड को फॉलो कर इस दीपावली में आप खुद को स्टाइल कर सकती है।
सीक्वेंस साड़ी

साड़ी में भारतीय संस्कृति झलकती है। साड़ी एक ऐसी आउटफिट है जो कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। अगर फैशन ट्रेंड को फॉलो कर तो इन दिनों सीक्वेंस साड़ी काफी ज्यादा प्रचलित है। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर कई मौके पर सीक्वेंस साड़ी में नजर आती रही है। सीक्वेंस साड़ी मॉडर्न और ट्रेडिशन लुक एक साथ देने में एक बेहतर विकल्प है। इस दिवाली आप सीक्वेंस साड़ी को स्टाइलिश और मॉडर्न ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती है। इस लुक में आप बेहद खास दिखेंगी।
इंडो वेस्टर्न ड्रेस

आज कल लोग देसी एसेंस के साथ मॉडर्न तड़का ज्यादा पसंद करते है। ऐसे में इंडो वेस्टर्न ड्रेस एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। मार्केट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर आप कई इंडो वेस्टर्न ड्रेस के ऑप्शन मिल जायेगे। दिवाली के मौके पर ऐसे ड्रेस आपको एकदम यूनिक लुक देगा। इंडो वेस्टर्न ड्रेस को सुंदर और मैचिंग ज्वेलरी के साथ स्टाइल करके आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी।
हेयर स्टाइल

कपड़ो के साथ साथ महिलाएं अपने हेयर स्टाइल को लेकर भी काफी ज्यादा सजक रहती है। बेस्ट ड्रेस का कॉम्बिनेशन अगर बेस्ट हेयर स्टाइल के साथ मिल जाय, तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाती है। ट्रेडिशनल लुक के साथ आप अपने बालो का जूड़ा बना सकती है। साथ ही बालो में आप गजरा और लाइट एक्सेसरीज भी कैरी कर सकती है। इसके अलावा मेस्सी बन और पोनीटेल भी ट्राई कर सकती है।

