धनबाद : एसएसपी संजीव कुमार ने शनिवार को पुलिस केंद्र में अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक में जिले के सभी डीएसपी समेत एसडीपीओ मौजूद थे. इस दौरान सभी थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश के साथ जरूरी हिदायत दी गई. थाना प्रभारियों को अपराध पर नियंत्रण के साथ आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने को कहा गया. इसके अलावा जेल से छूटे अपराधियों पर भी कड़ी नजर बनाए रखने को कहा गया है.


पुलिस केंद्र में एसएसपी ने सभी पदाधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

समीक्षा बैठक के बाद एसएसपी ने कहा कि पिछले चार साल से जीतने भी अपराध के मामले दर्ज हुए हैं उनकी जांच पूरी करके सभी थाना प्रभारी को रिपोर्ट सौंपनी है. इनके अलावा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सचेत होकर कार्य करने की हिदायत भी दी गई है. रोड ऐक्सिडेंट में कमी लाने के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि हॉटस्पॉट चिह्नित करके विशेष निगरानी रखते हुए कार्य किया जायेगा. आगे एसएसपी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी उपाय किये जा रहे हैं.