धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां एक बार फिर धनबाद में गोली चली है. भूली ओपी क्षेत्र के आरा मोड़ के पास जिया साइबर के मालिक परवेज पर बाइकसवार नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. गनीमत ये रही कि फायरिंग की घटना में साइबर संचालक सहित वहां खड़े ग्राहक बाल बाल बच गए. घटना की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को मिली इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है.
धनबाद में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है. इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि अपराधी खुलेआम हथियार के साथ धनबाद में घूम रहा है. और पुलिस को भनक तक नहीं लग रही है. अभी कतरास की घटना को 24 घण्टे भी नहीं बीता है कि अपराधियों ने पुलिस को भी चुनौती देते हुए खुलेआम फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. इस बार धनबाद के चर्चित क्षेत्र वासेपुर को निशाना बनाया है. जहां वासेपुर में जिया साइबर के मालिक पर बाइकसवार अपराधियो नें फायरिंग कर दहशत फैलाया है.
पहले रंगदारी नहीं देने पर जान से मरने की धमकी दी. गैंग्स ऑफ वासेपुर में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट सुनने को मिली. भूली ओपी क्षेत्र के आरा मोड़ के पास जिया साइबर के मालिक परवेज पर बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग किया. गनीमत ये रही कि फायरिंग की घटना में साइबर संचालक सहित वहां खड़े ग्राहक बाल बाल बच गए. घटना की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को मिली इसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि जियो साइबर के मालिक परवेज को कई दिनों से गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी के लिए धमकी दी जा रही थी. इसकी सूचना पीड़ित परवेज ने भूली ओपी पुलिस को दी थी.
