धनबाद : बड़ी खबर धनबाद से जहां धनबाद जीआरपी के पूर्व थाना प्रभारी अमरजीत प्रसाद को आज सुबह अचानक हार्ट अटैक आने के बाद आनन फानन में धनबाद के जिला रेल अस्पताल ले जाया गया. जब स्थिति गंभीर होने लगी तो रेल अस्पताल के द्वारा उनको जालान हॉस्पिटल भेज दिया गया जहां उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमरजीत प्रसाद राजकीय रेल एसपी आवास के समीप आज सुबह अपने डिपार्टमेंट के मित्र के साथ पैदल चल रहे थे. इसी दौरान वे चलते चलते गिर गए जिसके बाद वहां अन्य जवानों ने उन्हें उठाकर आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. जहां पर उनकी मृत्यु हो गई. बताया जाता है कि हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई है. मौके पर रेल डीएसपी संजीव बेसरा तथा सभी पदाधिकारी जलान अस्पताल में मौजूद रहे.
मामले में रेल उपाधीक्षक संजीव बेसरा ने मीडिया को बताया कि रात को रेल थाना से बरकाकाना थाना प्रभारी तथा एक अन्य प्रभारी के साथ धनबाद राजकीय रेल के पूर्व थाना प्रभारी अमरजीत प्रसाद दो साथियों के साथ रेल एसपी आवास पैदल आ रहे थे. इसी दौरान चलते चलते वह गिर गए जिसके बाद उनको दो साथियों की मदद से रेलवे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद के जलान अस्पताल रेफर किया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों का कहना है कि इनको हार्ट अटैक से मौत हुई है. इधर घटना के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है.
