धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन के नाम पर तस्वीर वाली फेक व्हाट्सएप आईडी बनाने का मामला प्रकाश में आया है. फेक व्हाट्सएप आईडी का नंबर 8057590935 है. प्रशासन ने मामले में साइबर थाना को सूचना दी है. सूचना के बाद पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है.


प्रशासन ने साइबर थाना को दी सूचना, मामले की जांच में जुटी पुलिस


डीसी वरुण रंजन ने इस संबंध में अपने अधिकारियों, शुभचिंतकों एवं आमजनों से अपील की है कि अगर इस व्हाट्सएप नंबर या किसी भी अन्य नंबर व अन्य किसी भी अनाधिकृत सोशल मीडिया के माध्यम द्वारा आपसे संपर्क किया जाता है, तो उनके झांसे में न आएं और किसी भी प्रकार की कोई भी वार्तालाप न करें. इससे आपको वित्तीय जोखिम का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा है कि प्रशासन द्वारा इस मामले की विधिवत सूचना साइबर थाना को उपलब्ध करवाई गई है. पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है.