Hindi News / सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता-डीसी

देवघर समाहरणालय में कार्यशाला : सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता-डीसी

Edited By:  |
deoghar smaharnalay mein karyasala deoghar smaharnalay mein karyasala

देवघर:जिलासमाहरणालय सभागार में महिला कल्याण एवं बाल संरक्षण योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, संबंधित कर्मी एवं अन्य हितधारक शामिल हुए.

कार्यशाला के दौरान महिला एवं बाल विकास से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. इसमें महिलाओं के सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, पोषण, शिक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित योजनाओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई. साथ ही योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर उनकी पहुंच सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया.

इस मौके पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना और पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए.

उपायुक्त ने यह भी कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सके और जिले में इन योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिले.