Hindi News / महाशिवरात्रि पर बाबामंदिर में उमड़ा जनसैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

देवघर : महाशिवरात्रि पर बाबामंदिर में उमड़ा जनसैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा मंदिर परिसर

Edited By:  |
DEOGHAR DEOGHAR

देवघर:महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा मंदिर में जनसैलाब उमड़ा हुआ है. अहले सुबह से हीश्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. मंदुर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी हुई है. बड़ी संख्या में महिलाएंबाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक करनेलंबी कतार में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं. चारों ओर हर-हर महादेव की गूंज से मंदिर परिसर गूंजायमान है.

महशिवरात्रि के पावन अवसर पर बैद्यनाथधाम स्थित पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक का खास धार्मिक महत्व है. शिवरात्रि के दिनभगवान भोलेनाथ पर सिन्दूर चढ़ाने की अति प्राचीन परंपरा रही है. महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारन के साथ भोलेनाथ की चतुष्प्रहर पूजा की जाती है.

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुएजिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किये गए हैं.इसके लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है.