Hindi News / सीएम सम्राट की दिल्ली में निर्मला सीतारमण और जयशंकर के साथ हुई बैठक,...

DELHI NEWS : सीएम सम्राट की दिल्ली में निर्मला सीतारमण और जयशंकर के साथ हुई बैठक, बिहार के जल संसाधन, बजट और पर्यटन विकास पर चर्चा

Edited By:  |
delhi news delhi news

नई दिल्ली : राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बिहार के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर अहम बैठक हुई. बैठक में राज्य के विकास, आर्थिक जरूरतों, जल संसाधन और पर्यटन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

बैठक के दौरान भारत-नेपाल जल एवं बांध परियोजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा हुई. बिहार के लिए जल संसाधनों से संबंधित इन विषयों के महत्व को देखते हुए संबंधित मामलों को केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा गया. इसके साथ ही बिहार के बजट से जुड़े मामलों पर भी विचार किया गया. राज्य के विकास के लिए आवश्यक वित्तीय सहयोग और अन्य महत्वपूर्ण आवश्यकताओं पर चर्चा हुई.

बैठक में बिहार में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर भी विशेष रूप से विचार किया गया. राज्य के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और पर्यटन क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं का बेहतर उपयोग करने से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई. बिहार को देश-विदेश के पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में भी विचार रखे गए.

इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा भी मौजूद रहे. बिहार से जुड़े विभिन्न विषयों को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी तरीके से रखने के लिहाज से बैठक को महत्वपूर्ण माना गया.

बैठक के माध्यम से बिहार के विकास,आर्थिक जरूरतों,जल संसाधन,पर्यटन और भारत-नेपाल से जुड़े मामलों पर राज्य का पक्ष मजबूती से रखा गया. उम्मीद जताई गई कि केंद्र सरकार के सहयोग से इन महत्वपूर्ण विषयों में सकारात्मक प्रगति होगी और बिहार के विकास को नई गति मिलेगी.

संजय कुमार की रिपोर्ट-