मोतिहारी के सरकारी स्कूल में छठी क्लास के एक छात्र की मौत हो गई. जिसके बाद स्कूल में अफरा तफरी कायम हो गया. मामला अरेराज बीआरसी के पास राजकीय मध्य विद्यालय बालक का है. बताया जा रहा है कि छठी क्लास के छात्र रवि राज लंच के दौरान स्कूल से बाहर निकला और आइसक्रीम खाया. इसके कुछ ही मिनट बाद उसकी तबीयक बिगड़ गई और वो स्कूल में गिर पड़ा. स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.
हालांकि छात्र के परिवार वाले उसे सदर अस्पताल ले गये. यहां भी डॉक्टरों ने उसे मृत बताया. अब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि छात्र की मौत क्यों हुई, ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पायेगा.

