NAWADA :नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र की हिसुआ की कांग्रेस विधायक नीतू देवी के आवास में एक बंद कमरे से युवक का शव बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त नरहट गांव के निवासी टुनटुन सिंह के 24 साल के बेटे पीयूष कुमार के तौर पर हुई है।

विधायक आवास से शव बरामद

फिलहाल स्थानीय पुलिस ने विधायक आवास से युवक का शव बरामद कर लिया है। वहीं, इस पूरे मामले पर मृत युवक के परिजनों ने विधायक नीतू सिंह के भतीजा गोलू सिंह पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सील कर डॉग स्क्वायड और FSL की टीम को बुलाया और जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक पीयूष विधायक का रिश्तेदार बताया जाता है।

मची सनसनी, करीबी रिश्तेदार पर लगा मर्डर का आरोप, जांच में जुटी FSL की टीम

हत्या का आरोपी गोलू सिंह विधायक नीतू सिंह के देवर सुमन सिंह और कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आभा सिंह के पुत्र हैं जबकि मृतक भी विधायक का रिश्तेदार है। दोनों चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।

मची सनसनी, करीबी रिश्तेदार पर लगा मर्डर का आरोप, जांच में जुटी FSL की टीम

हत्या का आरोपी गोलू सिंह फरार

मृतक की मां की माने तो पीयूष को विधायक का भतीजा गोलू मुर्गा-रोटी की पार्टी के लिए आवास पर बुलाया था, उसके बाद अगले दिन पीयूष का शव बंद कमरे से बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, हत्या का आरोपी गोलू सिंह फरार बताया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मची सनसनी, करीबी रिश्तेदार पर लगा मर्डर का आरोप, जांच में जुटी FSL की टीम

वहीं, इस पूरे मामले पर विधायक का कहना है कि 10 साल पहले ही इस घर का बंटवारा हो चुका है लिहाजा मेरा इस मामले से कुछ भी लेना-देना नहीं है।