दरभंगा में निकली बीजेपी की तिरंगा यात्रा : MLC सुनील चौधरी ने संभाली कमान, पीछे पीछे चल पड़ा कारवां
Edited By:
|
Updated :13 Aug, 2022, 03:15 PM(IST)


दरभंगा : दरभंगा में बीजेपी MLC सुनील चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली है। तिरंगा यात्रा में सभी अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। इस दौरान पूरा माहौल देश भक्ति से ओतप्रोत हो गया। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
आपको बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम जिले में जोश के साथ मनाया जा रहा है। लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही दूसरों लोगों को इसमें भागीदार बनने का आह्वान कर रहे हैं। ऐसे में कहीं पर तिरंगा रैली निकाली जा रही हैं, तो कहीं तिरंगे वितरित किए जा रहे हैं।