DARBHANGA:- बड़ी खबर दरभंगा से है जहां एक महिला प्रशिक्षु दरोगा ने खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली है..मृत प्रशिक्षु दारोगा का नाम लक्ष्मी कुमारी है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रशिक्षु दारोगा लक्ष्मी कुमारी विश्वविद्यालय थाना के श्यामा माई स्थित कैंपस के अपने क्वार्टर में रहती थी।बीती रात वह ड्यूटी करके वापस आई थी और आज सुबह अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली खुदकुशी कर ली।गोली की आवाज लोगों की भीड़ लग गई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
प्रशिक्षु महिला दारोगा की खुदकुशी की सूचना पर स्थानीय थाना के साथ ही डीएसपी कृष्ण नंदन कुमार एवं सिटी एसपी अशोक कुमार मौके पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की छानबीन कर रहें हैं।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सब इंस्पेक्टर लक्ष्मी कुमारी गुरुवार की देर रात की ड्यूटी समाप्त कर अपने कमरे में चली गई और कुछ देर के बाद उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जिसके बाद बगल के कमरे में रहने वाले साथियों ने दरवाजा खटखटाया। किसी प्रकार का जवाब नहीं मिलने के बाद इसकी सूचना थाना को दी गई। जिसके बाद थाना से अन्य साथी पहुंचे और अंदर से बंद कमरे की रौशनदान को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। तो देखा कि लक्ष्मी कुमारी का शव पड़ा हुआ है और दाहिने कनपटी में गोली लगी हुई है और उसका सरकारी पिस्टल हाथ मे है। वही नगर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस मामले में फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है तथा कई बिंदुओं पर जांच चल रही है।

