PATNA :पटना में पुलिस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दानापुर गाभतल मुसहरी में छापेमारी के दौरान पकड़े गए युवक के मौत से गुस्साए लोगों ने दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग को जाम कर आगजनी की । लोगों का कहना है कि पुलिस की पिटाई की वजह से युवक की मौत हुई है।

पुलिस के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, पिटाई से मौत का लगाया आरोप

दानापुर गाभतल मुसहरी के लोगों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई की वजह से ही उपेंद्र सिंह की मौत हुई है। हंगामा कर रहे लोगों ने जाम करने के दौरान कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। इससे पहले दानापुर पुलिस गाभताल मुसहरी में फिर से शराब को लेकर छापेमारी करने गई थी। इस छापेमारी में स्थानीय पुलिस को लोगों का जमकर विरोध झेलना पड़ा।

पुलिस के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, पिटाई से मौत का लगाया आरोप

पुलिस के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, पिटाई से मौत का लगाया आरोप

पुलिस के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, पिटाई से मौत का लगाया आरोप

जाम कर रहे लोगों को समझाने पहुंची पुलिस बल लाव-लश्कर के साथ आई, जिसको विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया मगर प्रदर्शन कर रहे लोग सुनने को तैयार नहीं थे।

पुलिस के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, पिटाई से मौत का लगाया आरोप

पुलिस के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, पिटाई से मौत का लगाया आरोप

पुलिस के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, पिटाई से मौत का लगाया आरोप

दानापुर से अभय राज की रिपोर्ट...