PATNA- आज तेजस्वी यादव का 33 वां जन्मदिन है। इस अवसर पर नीतीश कुमार सहित देश के कई जाने-माने लोगों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी है। बताया जाता है कि इस साल बिहार के हरेक जिले में अधिकांश दलित बस्तियों में तेजस्वी प्रसाद का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। भव्य आयोजन किए जाएंगे।
राजद कार्याकर्ताओं के अनुसार बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के जन्मदिन के अवसर पर सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा। गरीबों के बीच जाकर तेजस्वी यादव के संदेश को सुनाया जाएगा। पटना स्थित राजद कार्यालय में केक काटा जाएगा।
आपको याद दिलाते चले कि एक समय ऐसा भी था जब तेजस्वी यादव ने उड़ते हुए चाटर्ड विमान में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था। इस साल की बात करें तो तेजस्वी यादव ने रात के 12:00 बजे अपनी मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेजप्रताप के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। आइए आपको बताते हैं किस—किस नेता ने तेजस्वी यादव को अपना शुभकामना संदेश भेजा है
Nitish Kumar : बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।
Awadh Bihari Choudhary :बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री @yadavtejashwi जी को उनके जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh :ऊर्जावान, संघर्षशील, जनप्रिय युवा नेता और बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
Upendra Kushwaha : बिहार के युवा नेता एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।
Hemant Soren :बिहार के माननीय उप-मुख्यमंत्री और जुझारू नेता भाई @yadavtejashwi जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं और जोहार। परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना करता हूँ।
Deepender S Hooda :बिहार के उप-मुख्यमंत्री भाई @yadavtejashwi जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

