बोधगया : बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा आज बोधगया पहुंच गए हैं। इस दौरान उनकी एक झलक पाने को सड़क के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर सर्द भरी सुबह से ही खड़े रहे। वहीँ बौद्ध धर्म गुरु ने हाथ हिलाकर सभी श्रद्धालुओं का अभिवादन किया है। इस दौरान पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था चक चौबंद की गई है।

बोधगया तिब्बतन मॉनेस्ट्री के प्रभारी भंते आमजी बाबा ने बताया कि दलाई लामा के आने को लेकर पूरे तिब्बतियन मोनेस्ट्री में तैयारी की कर ली गई है।उन्होंने बताया कि 29 ,30 और 31 दिसंबर को दलाई लामा कालचक्र मैदान में प्रवचन देंगे। इस दौरान लाखों की संख्या में बौद्ध श्रद्धालुओं के आने की संभावना व्यक्त की है।

'डॉक्टर साहब.... मुझे गोली लगी है' : जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचा शख्स, बदमाशों की गोली का बना शिकार