दहेज़ की बलि चढ़ी एक और विवाहिता : ससुराल वालों पर हत्या का मामला दर्ज, पति को पुलिस ने दबोचा

Edited By:  |
dahej ki bali chadhi ek aur vivahita dahej ki bali chadhi ek aur vivahita

वैशाली : खबर है वैशाली से जहां एक और विवाहिता दहेज़ की बलि चढ़ गई है। ससुराल वाले मृतका को अक्सर दहेज़ की रकम को लेकर प्रताड़ित किया करते थे। बताया जा रहा है कि विवाहिता के भाई को मृतक के ससुराल वालों ने दी थी और बताया है की उसके बहन की हार्ड अटैक आया है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जब मायके वाले असपतयाल पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। फिर जब सभी बहन के ससुराल आये तो वहां देखा कि विवाहिता मृत पड़ी है और घर में कोई भी मौजूद नहीं था। वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई।

मामला वैशाली के तीसीऔता थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां मदमौल गांव से पुलिस ने एक विवाहिता की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है और मामले की जाँच में जुट गई है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को शहर से ही धर दबोचा है।

जानकारी मिल रही है कि समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय वार्ड संख्या 33 निवासी संजय सिंह ने अपने पुत्री प्रियंका प्रियदर्शी की शादी 2007 में तीसीऔता थाना क्षेत्र के मदमौल गांव निवासी रामनरेश सिंह सिंह के पुत्र संदीप कुमार उर्फ गुड्डू सिंह से हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी संपन्न हुई थी। जिससे दो लड़का भी है दोनों बच्चे छोटे छोटे है। हालांकि की दहेज के लिए लगातार विवाहिता को ससुराल वालों के द्वारा पड़तारित किया जा रहा था। जब वे अपने मायके से दहेज में गाड़ी रुपया का डिमांड किया गया था। डिमांड पूरा न होने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दिया गया है।


Copy