Hindi News / बिहार में जनवरी-2026 से अब तक कई सफलता हासिल,सोशल मीडिया पर पैनी नजर

साइबर फ्रॉड पर लगाम : बिहार में जनवरी-2026 से अब तक कई सफलता हासिल,सोशल मीडिया पर पैनी नजर

Edited By:  |
cyber fraud par lagam cyber fraud par lagam

पटना: बिहार साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई ने जारी प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि राज्य में सुरक्षित, विश्वसनीय और जिम्मेदार डिजिटल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की 24×7 निगरानी की जा रही है.

जनवरी 2026 से अब तक साइबर अपराध, फर्जी सोशल मीडिया आईडी, AI/डीपफेक कंटेंट, फेक न्यूज, महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की गई है।

जनवरी 2026 से अब तक की प्रमुख उपलब्धियां-

692 लीगल नोटिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे गए।

1,320 आपत्तिजनक URL/पोस्ट हटाए गए।

529 फर्जी एवं आपत्तिजनक सोशल मीडिया आईडी निष्क्रिय/डिलीट कराई गई।

475 प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई।

103 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

प्रेस नोट में नागरिकों से भी अपील की गई है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें। महिलाओं के खिलाफ साइबर उत्पीड़न, फर्जी प्रोफाइल बनाना, अश्लील सामग्री, AI आधारित डीपफेक, फेक न्यूज और सांप्रदायिक या सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने वाली सामग्री साझा करना गंभीर अपराध है। बिहार पुलिस ने ऐसे मामलों में "जीरो टॉलरेंस" की नीति अपनाते हुए आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।