गढ़वा:-शिवरात्रि के मौके पर गढ़वा जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में शिव भक्तों की भीड़ शिवालयों में अहले सुबह से ही उमड़ पड़ी है। जिला मुख्यालय में बाबा खोनहर मंदिर, शिव धोढ़ा मंदिर में सुबह से ही भगवान शिव पर जल अर्पण करने के लिए भीड़ लगी हुई है।
शहर के पांच सौ वर्ष पुराने प्राचीन शिव धोढ़ा मंदिर में देर रात्रि से ही अखंड कीर्तन चल रहा है। भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। पुरोहित ने बताया कि यह मंदिर पृथ्वीराज चौहान के समय का है यहां हमेशा भीड़ लगी रहती है देर रात तक मेला लगता है।
