Hindi News / बीजेपी कार्यकर्ता का मर्डर, विधायक के घर जा रहा था, अपराधियों ने...

भोजपुर में अपराधी बेलगाम : बीजेपी कार्यकर्ता का मर्डर, विधायक के घर जा रहा था, अपराधियों ने घेरकर मारी गोली

Edited By:  |
Criminals unbridled in Bhojpur: Murder of BJP worker Criminals unbridled in Bhojpur: Murder of BJP worker

आरामें भाजपा कार्यकर्ता की गोली मार हत्या कर दी गई. बहुत करीब से सीने के बाएं साइड गोली मारी गई है. मृतक कुदरिया गांव निवासी हेमंत कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह का 26 साल का बेटा बेटा प्रिंस सिंह है. प्रिंस का गांव के एक व्यक्ति से करीब 6 महीने से जमीन विवाद चल रहा था. दो दिन से पंचायती भी हो रही थी. मामले के निपटारे के लिए प्रिंस बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के घर जा रहा था. घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बदमाशों ने प्रिंस को रास्ते में घेर लिया और गोली मार दी। जहां वारदात हुई वहां से विधायक का घर भी डेढ़ किमी की दूरी पर था। घटना टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव स्थित बांध के पास की है।

घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय, अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वारदात स्थल पर जांच के बाद अधिकारी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली. पोस्टमॉर्टम के दौरान डेड बॉडी का एक्स-रे कराया गया. इस दौरान पैंट की पॉकेट से तीन कारतूस मिले. बताया जा रहा कि प्रिंस बीजेपी का सक्रिय सदस्य था. केंद्रीय मंत्री से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के चुनाव में कैंपेनिंग में अहम योगदान देता था.

मृतक के मौसा और आरा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता हरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के ही हरेंद्र सिंह से 7 कट्ठा जमीन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल चल रहा था. इसी मामले को लेकर बड़हरा के वर्तमान विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के यहां पंचायत स्तर से जमीन विवाद खत्म करने के लिए दोनों पक्ष गए थे. इधर दो दिनों से पंचायती भी हो रही थी. दूसरे पक्ष से प्रिंस को धमकी मिल रही थी. विवाद को प्रिंस जल्दी निपटाना चाहता था, इसलिए आज सुबह प्रिंस बाइक से विधायक के घर जा रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। प्रिंस के साथियों ने उसे इलाज के लिए बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने पर प्रिंस के परिजन अस्पताल पहुंचे. शव को अस्पताल से अपने घर गौसगंज स्थित विश्वकर्मा मंदिर के पास ले गए. वहां पुलिस भी पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमॉर्टम के दौरान ही पैंट के पॉकेट से बुलेट मिली. मृतक के मौसा ने हरेंद्र सिंह और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है. प्रिंस की की शादी 2022 मई में हुई थी. उसकी पत्नी भारत सरकार में जल शक्ति / मंत्रालय पेयजल और स्वच्छता विभाग में क्लर्क के पद पर वाराणसी में कार्यरत है. परिवार में मां कुमकुम देवी, पत्नी आशा देवी और एक साल की बेटी शिवांशी है.

आरा से विवेक कुमार की रिपोर्ट