अजिंक्य रहाणे को खूब भाया बिहार : लिट्टी-चोखा के हुए दीवाने, कहा : अगली बार आऊंगा बिहार तो...

Edited By:  |
CRICKETER Ajinkya Rahane liked Bihar very much CRICKETER Ajinkya Rahane liked Bihar very much

PATNA :बिहार की राजधानी पटना के मोइन-उल-हक़ स्टेडियम में मुंबई और बिहार के बीच खेले गये रणजी ट्रॉफी मुकाबले में बिहार की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई रणजी टीम के नियमित कप्तान अजिंक्य रहाणे इस मुकाबले में नहीं खेल रहे थे और बाउंड्री लाइन के करीब से ही मुंबई के क्रिकेटर्स का हौसला बढ़ा रहे थे।


अजिंक्य रहाणे को खूब भाया बिहार

पहली बार बिहार की राजधानी पटना आने पर अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उन्हें पटना काफी पसंद आया। उन्होंने कहा कि उन्हें निराशा है कि वे इस मैच में नहीं खेल पाए लेकिन बिहार आकर काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि फ्लाइट से उतरने के बाद उनकी टीम की जबरदस्त आवभगत हुई। ऐसा लगा ही नहीं कि वे घर से बाहर कहीं खेल रहे हैं।


'अगली बार आऊंगा बिहार तो....'

स्टार क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उनकी टीम की हर जरूरत का खास ख्याल रखा गया। उन्होंने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी का धन्यवाद भी दिया और कहा कि जब वे अगली बार बिहार आएंगे तो जरूर बिहार म्यूजियम घूमेंगे। रहाणे ने कहा कि उन्हें पटना घूमने में काफी आनंद आया। खासकर स्पेशल डिश लिट्टी-चोखा के स्वाद के दीवाने हो गये हैं।


शिवम दुबे, रहाणे, सरफराज खान की दिखी दीवानगी

वहीं, मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने दर्शकों को खूब ऑटोग्राफ दिया। शिवम दुबे, सरफराज खान और अजिंक्य रहाणे की गजब की दीवानगी दर्शकों में देखने को मिली।


Copy