मची सनसनी : सिविल कोर्ट के पेशकार की पत्नी की गोली लगने से मौत .. पेशकार समेत पूरा परिवार हुआ फरार ..

Edited By:  |
Reported By:
court ke peshkar ne Apni wife ko goli maar hatya ki. court ke peshkar ne Apni wife ko goli maar hatya ki.

Motihari:-बड़ी खबर मोतिहारी से जहाँ व्यवहार न्यायालय में एडीजे 6 के पेशकार प्रशांत कुमार सिंह उर्फ बजरंगी सिंह की पत्नी साक्षी देवी की गोली लगने से मौत हो गी है.मौत बाद से परिवार वाले फरार हैं.। इसलिए तत्काल यह पता नहीं चल पा रहा है कि ये आत्म हत्या है या हत्या ?

बतातें चलें कि नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार में व्यवहार न्यायालय में पेशकार प्रशांत कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चे के साथ रहते हैं और घटना के बाद मृतका के पति प्रशांत कुमार फरार बताये जा रहे हैं।घटना की सूचना पर सदर और छतौनी थाना की पुलिस के साथ ही सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता मौकेो पर पहुंच छानबीन की है और मृतका साक्षी देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पति के फरार होने से ये आशंका जताई जा रही है कि महिला की गोली मार हत्या हुई है.वहीं कुछ लोग इसे आत्महत्या भी बता रहें हैं.इस मामले पर सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि व्यवहार न्यायालय के पेशकार के पत्नी के सर में गोली लगी थी।जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई।घटना के बाद से परिवार के कोई सदस्य सामने नहीं आए हैं। अगल-बगल के लोग केवल सुनी-सुनाई बाते बता रहे हैं। इस लिये घटना की जांच के बाद हीं मामले की असलियत सामने आ पाएगी।

वहीं साक्षी की मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।साक्षी को किसने और क्यों गोली मारी।अगर साक्षी ने खुद गोली मारकर आत्महत्या किया है,तो घर में पिस्तौल कहां से आया।इस तरह के कई सवालों को तलाशने में पुलिस जुटी हुई है।


Copy