Bihar Elections 2025 : कांग्रेस का मिशन बिहार, विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किये 58 ऑब्जर्वर


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस पार्टी जुट गई है। कांग्रेस के कई बड़े नेता चुनाव से पहले बिहार का दौरा कर चूके है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने राज्य में 58 ऑब्जर्वर नियुक्त किए है।
केसी वेणुगोपाल के द्वारा जारी लिस्ट में 58 ऑब्जर्वर का नाम जारी किया गया है। इनमें अंबा प्रसाद, अनुमा आचार्य, अमरजीत भगत, अजीत भारतीय, अली मेहंदी, आरिफ मसूद, अरुण विद्यार्थी सहित अशोक चांदना, मनीष यादव और सीताराम लाम्बा सहित कुल 58 लोगों को ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है।
इनके आलावा प्रियव्रत सिंह, आरिफ मसूद अमरजीत भगत, शैलेश पांडेय, दीपक मिश्रा और भुवनेश्वर बघेल को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी 58 ऑब्जर्वर जल्द ही बिहार का दौरा करेंगे और अपने-अपने क्षेत्र में जाकर समीक्षाएं शुरू करेंगे। इससे न केवल कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिलेगी, बल्कि गठबंधन की चुनावी रणनीति को ज़मीन पर उतारने में भी मदद मिलेगी।
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 19 सीटों पर मिली थी जीत
आपको बता दें कि, बिहार में विधानसभा की 243 सीट हैं। जिसमें पिछले विधानसभा चुनाव में ‘महागठबंधन’ में RJD ने 144 सीट पर चुनाव लड़ा था। जिसमें 75 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस ने 70 सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन 19 सीटों पर ही जीत मिली थी। गठबंधन की दूसरी सहयोगी भाकपा (माले) ने 19 सीट पर चुनाव लड़ा और 12 सीटों पर जीत हासिल की थीं।