लोकसभा चुनाव के लिए एक्शन में कांग्रेस : पब्लिसिटी कमेटी और वार रूम का गठन, शशिकांत सेंथिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Edited By:  |
Reported By:
 Congress formed publicity committee and war room  Congress formed publicity committee and war room

NEWS DESK : आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की ताबड़तोड़ बैठकें हो रही है और धड़ाधड़ फैसले लिए जा रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने दो कमेटी बनाई है।


लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन दोनों कमेटियों को मंजूरी दे दी है। कांग्रेस में पब्लिसिटी कमेटी और वार रूम का गठन किया गया है। पब्लिसिटी कमेटी में 7 सदस्य होंगे। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष कमेटी के कन्वीनर होंगे। वहीं, वार रूम में 6 सदस्यों को शामिल किया गया है।

शशिकांत सेंथिल बनाए गये वार रूम के अध्यक्ष

शशिकांत सेंथिल को वार रूम का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, वरुण संतोष, नवीन शर्मा सहित 4 लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। इस संबंध में कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने चिट्ठी जारी कर दी है। फिलहाल तत्काल दोनों कमेटियों ने काम शुरू कर दिया है।

मल्लिकार्जुन खरगे ने दी मंजूरी

कांग्रेस ने आम चुनाव 2024 के लिए प्रचार समिति का गठन किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने इस समिति को मंजूरी दी है और सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि प्रचार समिति का संयोजक कांग्रेस कोषाध्यक्ष को बनाया गया है।

समिति में कांग्रेस महासचिव संगठन, महासचिव संचार विभाग, प्रशासनिक विभाग के प्रभारी, मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख, सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख को रखा गया है। समिति के लिए विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम की घोषणा उनकी सहमति के आधार पर की जाएगी।


Copy