पटना। महंगाई और GST को लेकर कांग्रेस केन्द्र सरकार पर हमलावर है। इसी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन किया। दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन में तमाम कांग्रेस नेताओं ने विरोध में काल कपडे पहने थे।प्रियंका ने कहा-आम जनता तडप रही, उनको महंगाई दिखती नहीं..बीजेपी ने कहा- अपने गुनाह छिपाने के लिए सबका सहयोग क्यों?इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित कई सांसदों नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली में AICC मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया, जहां वे बेरोजगारी और महंगाई को लेकर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन शामिल हुई थीं।प्रियंका ने कहा-आम जनता तडप रही, उनको महंगाई दिखती नहीं..बीजेपी ने कहा- अपने गुनाह छिपाने के लिए सबका सहयोग क्यों?गिरफ्तारी के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार को लगता है कि विपक्ष में जो भी है उनको दबा सकते हैं। उनको लगता है कि अपनी फौज दिखाने के बाद हम समझौता करे लेंगे। इनके मंत्री कहते हैं कि महंगाई नहीं है। हम प्रधानमंत्री आवास तक जाकर महंगाई दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए मंहगाई नहीं है क्योंकि मोदी जी ने पूरे देश की संपत्ति अपने दोस्तों को दे दी है। उन पर कोई कार्रवाई नहीं है। 2-4 लोग रईस हो गए हैं लेकिन आम जनता तड़प, तरस रही है। उनको महंगाई इसलिए नहीं दिखती क्योंकि उनके पास पैसा ही पैसा है। सब चीज़ें महंगी हो चुकी हैं।प्रियंका ने कहा-आम जनता तडप रही, उनको महंगाई दिखती नहीं..बीजेपी ने कहा- अपने गुनाह छिपाने के लिए सबका सहयोग क्यों?प्रियंका गांधी के इस हमले का बीजेपी ने भी जबाव दिया है। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उनको जांच एजेंसियों का डर क्यों है? आखिरकार छिपा क्या रहे हैं? क्यों सड़कों पर उतर रहे हैं? जनता बार-बार एक सवाल पूछती है कि गुनहगार को गुनाह छिपाने के लिए सबका सहयोग क्यों लेना पड़ रहा है?