PATNA- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जल एंव संसाधन विभाग में नियुक्त युवाओं के बीच नौकरी पत्र का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जिन जिन लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है उनकी पोस्टिंग भी कल कर दी जाए। आज जिन 1006 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। हमने विभाग को कह दिया है कि इतने पदों से काम नहीं चलेगा। अधिक से अधिक पदों पर युवाओं को नौकरी दी जाए। जितने पदों की जरूरत है उतनी पदों का सृजन कर बहाली होनी चाहिए। अगर बहाली नहीं किया जाएगा तो रोजगार का सृजन कैसे होगा। पढ़ाई करने के बाद मुझे भी नौकरी मिल रही थी लेकिन मैं राजनीति में आया। इसलिए नौकरी छोड़ दिया। विभाग में जैसे ही कोई रिटायर करता है वैसे ही नए लोगों को बहाल किया जाना चाहिए।
बिहार में इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जा रहे है और बहाली नही होगी तो बेरोजगार थोड़े ही रखा जाएगा। हम खुद भी इंजीनियरिंग कर चुके हैं। बाद में राजनीति में आ गए। जल संसाधन विभाग को दो हिस्सा में बांट दिया गया है। बाढ़ और सिंचाई दो हिस्सों में बांटे गए हैं। विजय बाबू को भी इस विभाग का मंत्री बनाया गया था लेकिन वे इस काम को नहीं कर पाए। बाद में 2016 में ललन बाबु ने करवाया। हम खुद बाहर निकलकर काम को देखते हैं। तेजी से सभी काम को करना है।
सिंचाई को लेकर काफी तेजी से काम करने की जरूरत है। हर खेत तक सिंचाई की व्यवस्था कराई जा रही है। बाढ़ को लेकर केंद्र की सरकार को नेपाल से मुद्दे पर कई बार बात हुई लेकिन नीतीश कुमार ने कहा कि 4 लाख 39 हजार हेक्टर में सिंचाई पर काम किया जा रहा है। अभी तक 55 जगहों पर लोकार्पण का काम पूरा कर लिया गया है। ग्रामीण विकास,लघु जल संसाधन,जल सन्साधन और कृषि विभाग इसपर काम कर रहा है।
अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें... WHATTSAPP और FACEBOOK

