मां को नमन : CM नीतीश कुमार अपने परिजनों के साथ मां-पिता और पत्नी को कल्याण बिगहा में दी श्रद्धांजलि..

Edited By:  |
cm nitish ne apni maa ko kiya naman. cm nitish ne apni maa ko kiya naman.

patna:- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी माताजी स्व० परमेश्वरी देवी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी.. अपने पैतृक गाँव नालंदा जिले के कल्याण बिगहा स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर मुख्यमंत्री ने स्व० परमेश्वरी देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्व० रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी स्व0 मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री के साथ उनके बड़े भाई सतीश कुमार पुत्र निशान्त कुमार एवं निकट परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

मां-पिता और पत्नी को श्रद्धांजलि देने के साथ ही नीतीश कुमार कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान ) पूजा अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कल्याणबिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रफुल्लित थे। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्यायें सुनी और उसके समाधान के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

इस अवसर पर नीतीश कुमार के साथ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक जितेन्द्र कुमार,कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, ललन सर्राफ,समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे.


Copy